Class 7 science chapter 15 question answer Bihar board  || जीवों में श्वसन प्रश्न उत्तर

Class 7 science chapter 15 question answer Bihar board

प्रश्न 1. सही उत्तर पर सही का निशान (✓) लगाएँ।

 

(क) अन्तः श्वसन के समय पसलियाँ

 

(i) बाहर की ओर गति करती है

(ii) नीचे की ओर गति करती है

(iii) ऊपर और बाहर की ओर गति करती है

(iv) गति बिल्कुल नहीं करती है

 

उत्तर:- (iii) ऊपर और बाहर की ओर गति करती है

 

(ख) उच्छश्वसन के समय पसलियाँ

 

(i) नीचे और अन्दर की ओर गति करती हैं

(ii) नीचे की ओर गति करती है

(iii) ऊपर की ओर गति करती है

(iv) बाहर की ओर गति करती है।

 

उत्तर:- (i) नीचे और अन्दर की ओर गति करती हैं

 

 

 

(ग) मछली में श्वसन के लिए अंग हैं –

 

(i) फेफड़ा

(ii) त्वचा

(iii) श्वास रन्ध्र

(iv) गलफड़ा

 

उत्तर:- (iv) गलफड़ा

 

 

(घ) श्वसन के फलस्वरूप गैस निकलती है –

 

(i) हाइड्रोजन

(ii) नाइट्रोजन

(iii) ऑक्सीजन

(iv) कार्बन डाइऑक्साइड

 

उत्तर:- (iii) ऑक्सीजन

 

 

 

प्रश्न 2. कॉलम A के शब्दों को. कॉलम B के शब्दों से मिलान करें –

 

 

उत्तर:-

 

कॉलम A कॉलम B

(i) रन्ध्र पौधे

(ii) फेफड़ा मनुष्य

(iii) गलफड़ा मछली

(iv) त्वचा केंचुआ

 

3. रिक्त स्थानों को भरें –

 

(i) अन्तःश्वसन में ऑक्सीजन गैस प्रयुक्त होता है तथा उच्छश्वसन में कार्बन डाइऑक्साइड विमुक्त होता है।

(ii) कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी को दुधिया कर देता है ।

(iii) ऑक्सीजन की उपस्थिति में होनेवाला श्वसन ऑक्सी श्वसन कहलाता है।

(iv) अनॉक्सी श्वसन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है।

 

4. श्वसन कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर:- श्वसन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। ऑक्सी श्वसन और अनॉक्सी श्वसन।

 

5. अनॉक्सी श्वसन क्या है ?

 

उत्तर:- अनॉक्सी श्वसन वह प्रक्रिया है जिसमें ग्लूकोज का अपघटन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होता है। इस प्रक्रिया से अल्कोहल, कार्बन डाइऑक्साइड गैस और थोड़ी सी ऊर्जा प्राप्त होती है। यह प्रक्रिया बहुत कम दक्ष होती है क्योंकि ग्लूकोज का पूर्ण दहन नहीं होता।

 

 

 

6. श्वसन की क्रिया में ऑक्सीजन का महत्व बताएँ।

 

उत्तर:- श्वसन क्रिया के लिए ऑक्सीजन महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्लूकोज के पूर्ण दहन में सहायक होता है। इससे अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो जीवन के लिए आवश्यक है। साथ ही, ऑक्सीजन रक्त में घुलकर ऑक्सीहीमोग्लोबिन बनाता है जो शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाया जाता है।

 

 

7. अन्तःश्वसन तथा उच्छश्वसन में क्या अन्तर है?

उत्तर:- अन्तःश्वसन और उच्छ्वसन दोनों यांत्रिक क्रियाएं हैं। अन्तःश्वसन में पसलियां ऊपर की ओर और डायाफ्राम नीचे की ओर खिंचता है, जिससे वक्षगुहा का आयतन बढ़ता है और वायु फेफड़ों में प्रवेश करती है। उच्छ्वसन में पसलियां नीचे की ओर और डायाफ्राम ऊपर की ओर खिंचता है, जिससे वक्षगुहा का आयतन घटता है और वायु बाहर निकलती है।

 

 

 

8. साँस लेने छोड़ने एवं श्वसन में क्या अन्तर है ?

 

उत्तर:- साँस लेना और छोड़ना केवल वायु के आवागमन से संबंधित है। जबकि श्वसन एक जटिल जैविक प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन का अवशोषण, ग्लूकोज का दहन, कार्बन डाइऑक्साइड और जल का निर्माण तथा ऊर्जा का उत्पादन शामिल है। साँस लेना-छोड़ना श्वसन की यांत्रिक प्रक्रिया है।

 

9. अपने परिवार के सदस्यों की श्वसन दर माऐं और उनमें अन्तर के कारणों का पता लगाएँ।

 

उत्तर:- छात्र इस प्रश्न को स्वयं करे।

 

10. यदि धरती से पौधों को समाप्त कर दिए जाए तो क्या होगा? कक्षा में चर्चा करें।

 

उत्तर:- यदि धरती से पौधे समाप्त हो जाएं तो जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का स्रोत समाप्त हो जाएगा। वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी जिससे ग्रीनहाउस प्रभाव बढ़ेगा और धरती का तापमान बढ़ेगा। बर्फ पिघलेगी और समुद्र का जलस्तर बढ़ेगा। ऐसी स्थिति में मनुष्य और अन्य जीवों का अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा।

 

11. रात्रि में पौधों के निकट नहीं सोना चाहिए क्यों?

 

उत्तर:- रात्रि में पौधों के निकट नहीं सोना चाहिए क्योंकि रात में प्रकाश संश्लेषण नहीं होता है। पौधे ऑक्सीजन नहीं छोड़ते हैं बल्कि श्वसन करते समय कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं। इससे वायु में ऑक्सीजन की मात्रा कम और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा अ

धिक हो जाती है जिससे साँस लेने में कठिनाई होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top